Shiksha Nest
Devendra Kumar Tripathi

Devendra Kumar Tripathi

Tutors place
0 Reviews
0.0
/ 5.0

Share Profile

Studied with this tutor? Share this profile and help other students by leaving a review.

WhatsApp

Details

Gender
Male

About

सेवा में, परमादरणीय एवं सम्माननीय प्रधानाचार्य/प्रबंधक महोदय, विद्यालय विषयः हिंदी विषय के परास्नातक अध्यापक (पीजीटी) / प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) पद हेतु आवेदन-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि मुझे ज्ञात हुआ है कि आपके प्रतिष्ठित वि‌द्यालय में हिंदी विषय के परास्नातक अध्यापक (पीजीटी) एवं प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक (टीजीटी) के पद रिक्त हैं। उक्त पद हेतु मैं अपना आवेदन विनम्रतापूर्वक प्रस्तुत कर रहा हूँ। मैं हिंदी विषय में अध्यापन के प्रति पूर्ण समर्पित, अनुशासित एवं उत्तरदायी अभ्यर्थी हूँ। मुझे विश्वास है कि यदि मुझे आपके विद्यालय में अध्यापन का अवसर प्रदान किया जाता है, तो मैं अपने ज्ञान, शिक्षण-कौशल, अनुभव एवं सकारात्मक कार्यशैली के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करूँगा। साथ ही, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करूँगा। मैंने अपना विस्तृत बायोडाटा एवं आवश्यक शैक्षिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों की प्रतियाँ इस आवेदन के साथ संलग्न की हैं। कृपया मेरे आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मुझे आपके प्रतिष्ठित वि‌द्यालय में अपनी सेवाएँ प्रदान करने की कृपा करें। आपकी सकारात्मक एवं आशाजनक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा रहेगी। धन्यवाद । भवदीय, (देवेंद्र कुमार त्रिपाठी)

Subjects Taught

Hindi Language Course Hindi

Student Feedback

No reviews yet. Join to be the first!

Home Courses Jobs Govt Jobs More
WhatsApp Chat